Hi I am Suzan Fernandes, representative of Alwar Deanery and from Jaipur Diocese, I  attended the Regional meeting held at Allahabad. Firstly I would like to thank Bishop Joseph and Ms Neelam Chopra for everything. I was given the opportunity by Mrs Neelam Chopra maam and have no words to express my gratitude to her for giving me this opportunity where in I can showcase my potential along with learning all the new things held at the meeting. In our team there were four of us Ms Neelam maam, Mrs Jisha Philip, Mrs Nikita and myself. And our team played a vital role in my learning where  I learnt how a team works and thanks to the team of Jaipur diocese for making me a part of this. In Allahabad we were looked after so well by Sr.Daya throughout our stay and a huge thank you to her. This experience was a completely new one for me where in I learnt about our aim to achieve this year that is goal 2 and I will try my level best to make it reach to other parts where the women are unaware and guide them. All the sessions held in the Regional meeting were wonderful and on point where in I learnt and got clarified for even the things I had no knowledge about. And huge thank you to all the diocese members who have attended this meeting for being to cordial and working together. Lastly a huge thank you to entire Allahabad team for arranging this meeting..

There is a saying “If you want to go fast go alone, but if you want to go far , go together”. And I know if we work together like this we will reach heights  and make our community proud.

Thank you 
Suzan Fernandes

सीसीबीआई महिला आयोग, आगरा क्षेत्र की बैठक का अनुभव

सीसीबीआई महिला आयोग, आगरा क्षेत्र की बैठक 4 जून से 7 जून तक बिशप हाउस, प्रयागराज में आयोजित की गई। यह बैठक हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक रही। मैं, निकिता रावत, जयपुर धर्मप्रांत की टीम सदस्य के रूप में इस बैठक में सहभागी बनी। इस अवसर पर विभिन्न धर्मप्रांतों की महिलाएँ भी उपस्थित थीं। इस बैठक के माध्यम से हमें अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सीखने और विचारविमर्श करने का अवसर प्राप्त हुआ। लैंगिक संवेदीकरण विषय के माध्यम से लोगों में जागरूकता और समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु हम क्या योगदान दे सकते हैं, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों में फादर बाबू ने काथलिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा यह समझाया कि एक माँ की भूमिका परिवार में इन संस्कारों को जीवित रखने और बच्चों तक पहुँचाने में कितनी महत्वपूर्ण होती है। इसके अतिरिक्त, यह भी बताया गया कि हम अपनेअपने पल्ली समुदायों में महिलाओं की भागीदारी को किस प्रकार बढ़ा सकते हैं। नीलम मैडम ने बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पॉश) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। लक्ष्य–2 के लिए कार्ययोजना को एक गतिविधि के माध्यम से विभिन्न धर्मप्रांतों की महिलाओं द्वारा चार्ट पत्र पर प्रस्तुत किया गया। इस बैठक का मेरा अनुभव अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा। यहाँ मैंने महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता तथा मिलजुलकर कार्य करने की अद्भुत शक्ति का अनुभव किया। इस बैठक ने मुझे केवल नई जानकारी प्रदान की, बल्कि समाज और कलीसिया में महिलाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

धन्यवाद।
निकिता रावत
जयपुर धर्मप्रांत टीम